[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-49 के निरीक्षण की मांग, महाप्रबंधक सिविल को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की उठाई आवाज

विज्ञापन

नोएडा । सेक्टर-49 में लंबे समय से नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) स्तर पर आधिकारिक स्थलीय निरीक्षण नहीं होने को लेकर स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए में चिंता है। सेक्टर में सिविल विभाग से जुड़ी कई समस्याएं और जनशिकायतें लंबित होने के कारण अब महाप्रबंधक (सिविल) से मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने की मांग की गई है।

महाप्रबंधक सिविल को भेजा पत्र

सांसद डॉ. महेश शर्मा के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत त्यागी ने नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एसपी सिंह को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से सेक्टर-49 का आधिकारिक निरीक्षण कराने का अनुरोध किया गया है। इसमें सेक्टर की विभिन्न समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

मौके पर समस्याओं का जायजा लेने की मांग

पत्र में कहा गया है कि सेक्टर की नागरिक समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए महाप्रबंधक (सिविल) स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें। स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से निरीक्षण लंबित है। ऐसे में मौके पर समस्याओं को देखने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने चाहिए।

तय समय सीमा में समस्याओं के निस्तारण की मांग

स्थानीय स्तर पर मुख्य मांग रखी गई है कि नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) सेक्टर-49 के आधिकारिक निरीक्षण की जल्द तारीख निर्धारित करें और इसकी सूचना स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को दी जाए। निरीक्षण के दौरान निवासियों की समस्याएं सुनी जाएं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में निस्तारण के आदेश दिए जाएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें