[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा-गाजियाबाद में भूकंप के झटके, रात 10:24 बजे हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग

विज्ञापन

नोएडा। नोएडा, गाजियाबाद और उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 10:24 बजे धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। खासकर हाईराइज सोसायटियों में रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। नोएडा और गाजियाबाद में भी कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और एक-दूसरे से फोन पर इसकी जानकारी लेते नजर आए।

विज्ञापन

 चमोली में था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में था। भूकंप रात करीब 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। चमोली के गैरसैंण ब्लॉक के खडौन लागा गवली गांव को भूकंप का केंद्र बताया गया है। उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

दिल्ली-एनसीआर से नेपाल तक महसूस हुए झटके

भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और नेपाल तक महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। नोएडा और गाजियाबाद की कई हाईराइज सोसायटियों में लोगों ने कुछ देर तक कंपन महसूस होने की बात कही। भूकंप के बाद लोग आफ्टरशॉक की आशंका को लेकर भी सतर्क नजर आए। हालांकि, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

सोसायटियों से बाहर निकले लोग

नोएडा में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई सोसायटियों में लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर जमा हो गए। एक निवासी ने बताया कि रात में लोग खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे, तभी अचानक घर का सामान और आसपास की चीजें हिलने लगीं। इसके बाद सोसायटी के अन्य लोग भी बाहर आ गए। गाजियाबाद में भी कई सोसायटियों में लोग बाहर निकलकर भूकंप की चर्चा करते दिखाई दिए। देहरादून में भी लोग सड़कों और खुले मैदानों में पहुंच गए। देर रात तक लोग भूकंप और संभावित आफ्टरशॉक को लेकर चर्चा करते रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें