
नोएडा। 4 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना दीदी’ का दिल्ली पहुंचने पर नोएडा कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में सदन के उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से भी मुलाकात की। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित प्रमोद तिवारी के आवास पर आयोजित हुआ।
पगड़ी, माला और पटका पहनाकर किया सम्मान
नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे नोएडा कांग्रेस नेताओं ने प्रमोद तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना दीदी’ का पगड़ी, माला और पटका पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रमोद तिवारी का मार्गदर्शन कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आराधना मिश्रा ‘मोना दीदी’ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई। अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता लियाक़त चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
प्रदेश अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
कांग्रेस नेताओं ने आराधना मिश्रा को भरोसा दिलाया कि नोएडा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लियाक़त चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा और नोएडा महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



