[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में कोरोना काल के दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में कार्यक्रम, पंकज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

नोएडा । कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिवंगत हुए पत्रकारों की स्मृति में शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब की ओर से सेक्टर-73 स्थित स्मृति वन में श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, समर्पण और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की।

विज्ञापन

स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कोरोना काल के संघर्ष को किया याद

 अतिथियों और पत्रकारों ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों को याद किया। उस दौर में संक्रमण के खतरे के बावजूद पत्रकार लगातार मैदान में रहकर आमजन तक सूचनाएं पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को उठाने में जुटे रहे। कार्यक्रम में सभी ने दिवंगत पत्रकारों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।

विधायक पंकज सिंह ने कहा- पत्रकारों का योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय

 उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जब पूरा देश संकट से गुजर रहा था, तब पत्रकारों ने जोखिम उठाकर लोगों तक आवश्यक और सही सूचनाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत पत्रकारों का योगदान समाज और पत्रकारिता जगत के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि कोरोना काल में बिछड़े पत्रकार साथी केवल पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति हैं। उनकी स्मृतियों और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

स्मृति वन में बनाया गया है दिवंगत पत्रकारों की याद में स्मारक

इसका उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत हुए पत्रकारों के योगदान को चिरस्थायी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीडिया क्लब के महासचिव जय प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें वरिष्ठ पत्रकार आरपी रघुवंशी, मोहम्मद आजाद, विनोद शर्मा, वीरेंद्र मलिक, सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यूके भारद्वाज, संयुक्त किसान मोर्चा के सुखबीर खलीफा, किसान नेता अशोक चौहान, ओम प्रकाश गुर्जर, अमित अवाना, भाजपा नेता अशोक चौहान, सपा नेता चौधरी जयकरण सिंह, बबलू चौहान और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महानगर अध्यक्ष अजय पांडे सहित अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें