[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा आईएमएस हैकाथॉन में छात्रों ने दिखाया तकनीकी कौशल और नवाचार

विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा परिसर में इंटरनल हैकाथॉन टेकस्प्रिंट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 की तैयारियों के तहत विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान के लिए तैयार करना रहा। स्कूल ऑफ आईटी द्वारा आयोजित हैकाथॉन में विद्यार्थियों की 17 टीमों ने भाग लिया।

तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या समाधान पर जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमएस नोएडा के सलाहकार प्रोफेसर डॉ. जेके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर में केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में समस्याओं को समझने, नए विचार विकसित करने और उन्हें व्यावहारिक समाधान में बदलने की क्षमता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास विद्यार्थियों को अपनी स्किल का प्रयोग करने, असफलताओं से सीखने और नवाचार को वास्तविक रूप देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विद्यार्थियों के लिए सीखने और सहयोग का अवसर

स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने कहा कि टेकस्प्रिंट-2026 विद्यार्थियों के लिए केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीखने, टीम के साथ काम करने और तकनीकी विचारों को वास्तविक समाधान में बदलने का अवसर है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ज्योति के. त्रिपाठी ने बताया कि 17 टीमों की भागीदारी विद्यार्थियों की नवाचार और तकनीकी समस्या समाधान में रुचि को दर्शाती है।

विजेता टीमों को मिला पहला, दूसरा और तीसरा स्थान

हैकाथॉन में डीआरडीओ के कंसल्टेंट डॉ. आशुतोष मिश्रा और संस्थान के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों ने टीमों की प्रस्तुतियों, विचारों की नवीनता, तकनीकी व्यवहार्यता और समस्या समाधान की क्षमता का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में टीम पार्थ ने प्रथम, टीम स्टैक स्प्रिंटर्स ने द्वितीय और टीम हेवी कोडर्स ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों ने टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और समस्याओं को व्यावहारिक तकनीकी समाधानों में बदलने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें