
ग्रेटर नोएड।यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास हुए इस हादसे में बस आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।
9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत
आग इतनी तेजी से फैली कि बस के अंदर फंसे 9 यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। सभी की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना एक्सप्रेसवे हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हादसे में घायल लोगों के उपचार की जानकारी भी सामने आई है।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। हादसे के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी रहने की जानकारी दी गई है।



