[gtranslate]
[gtranslate]

संकट की घड़ी में शालिनी सिंह बनीं सहारा, चोटपुर-छिजारसी में निःशुल्क पानी की व्यवस्था

नोएडा। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चोटपुर और छिजारसी इलाकों में बिजली कटौती के चलते पानी की भारी किल्लत पैदा हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके कारण बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

पानी के लिए परेशान हुए लोग, मौके पर पहुंची सामाजिक संस्था

इलाके में पानी की समस्या की जानकारी मिलते ही सामाजिक संस्था नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की तत्काल जरूरत को देखते हुए निःशुल्क पानी उपलब्ध कराने की पहल शुरू की। इसके तहत कई पानी के टैंकर चोटपुर और छिजारसी के प्रभावित इलाकों में भेजे जाने का कार्य शुरू किया गया।

शालिनी सिंह बोलीं—संकट में लोगों की मदद करना प्राथमिकता

नौएडा सिटीजन फोरम की ओर से किए जा रहे इस प्रयास से पानी के लिए परेशान स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है। टैंकरों के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाया जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति सामान्य होने तक उन्हें पेयजल और दैनिक जरूरतों के लिए पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। संस्था का कहना है कि जनसामान्य की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्या में हरसंभव सहयोग जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें