[gtranslate]
[gtranslate]

यमुना प्राधिकरण की बड़ी तैयारी, हाथरस के पास बसाया जाएगा नया शहर

नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘न्यू हाथरस’ बसाने की योजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है। एजेंसी ने नए शहर के विकास के लिए हाथरस शहर के नजदीक दो से तीन संभावित स्थानों का सुझाव दिया है।

रिपोर्ट का अध्ययन कर स्थान का करेगा चयन

यमुना प्राधिकरण अब एजेंसी की ओर से सौंपी गई प्रारंभिक रिपोर्ट का अध्ययन करेगा। इसके बाद सुझाए गए दो से तीन स्थानों में से किसी एक उपयुक्त स्थान का चयन कर न्यू हाथरस के विकास की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मौजूदा शहर के पास होने से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

न्यू हाथरस को मौजूदा हाथरस शहर के नजदीक विकसित करने से कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं के विकास में आसानी होगी। साथ ही क्षेत्र में पहले से मौजूद सड़क, बिजली और अन्य सुविधाओं का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इससे हाथरस में स्थापित उद्योगों को विस्तार और विकास के बेहतर अवसर मिलने की भी संभावना है।

4000 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा नया शहर

यमुना प्राधिकरण की योजना के अनुसार, पहले चरण में अधिसूचित क्षेत्र के करीब 4000 हेक्टेयर भूमि पर न्यू हाथरस विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड को नए शहर का मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें