नोएडा। रक्षाबंधन पर्व 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से महिलाओं और उनके सहयात्रियों के लिए शुरू की गई निश्शुल्क बस यात्रा योजना का ग्रेटर नोएडा डिपो में व्यापक असर देखने को मिला। दो दिनों के दौरान डिपो से कुल 26,358 यात्रियों ने निश्शुल्क यात्रा का लाभ उठाया।
निगम को करीब 45.64 लाख रुपये का टिकट राजस्व छोड़ना पड़ा
निश्शुल्क यात्रा योजना के चलते परिवहन निगम को टिकट राजस्व में करीब 45 लाख 64 हजार रुपये का राजस्व छोड़ना पड़ा। रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने बसों से यात्रा कर इस सुविधा का लाभ लिया।
27 अगस्त को 1927 महिलाओं ने की निश्शुल्क यात्रा
परिवहन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को ग्रेटर नोएडा डिपो से कुल 1927 महिलाओं ने निश्शुल्क यात्रा की। इन यात्रियों के टिकटों की कुल धनराशि 3 लाख 17 हजार 318 रुपये रही।
826 सहयात्रियों ने भी उठाया मुफ्त यात्रा का लाभ
इसी दिन महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले 826 सहयात्रियों ने भी निश्शुल्क बस यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया। इन सहयात्रियों के टिकटों की कुल धनराशि 1 लाख 35 हजार 993 रुपये रही।


