नोएडा।यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक श्रेणी के सात भूखंडों का आवंटन रद कर दिया है। इनमें पांच आवंटियों के भूखंड आवंटन राशि जमा नहीं कराने के कारण रद किए गए हैं, जबकि दो आवंटियों के भूखंड लीजडीड नहीं कराने पर निरस्त किए गए हैं।
आवंटन राशि जमा नहीं करने पर पांच भूखंड रद
प्राधिकरण की ओर से औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। निर्धारित समय में आवंटन राशि जमा नहीं कराने वाले पांच आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके भूखंडों का आवंटन रद कर दिया गया है।
लीजडीड नहीं कराने पर दो आवंटियों पर कार्रवाई
दो अन्य आवंटियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत लीजडीड नहीं कराई। इसके चलते प्राधिकरण ने दोनों भूखंडों का आवंटन भी निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण औद्योगिक भूखंडों की शर्तों का पालन नहीं करने वाले आवंटियों पर कार्रवाई कर रहा है।
मेडिकल डिवाइस पार्क का भूखंड आवंटी ने किया सरेंडर
मेडिकल डिवाइस पार्क के एक आवंटी ने अपना भूखंड प्राधिकरण को सरेंडर कर दिया है। बताया गया है कि प्राधिकरण की ओर से संबंधित आवंटी को चेकलिस्ट जारी नहीं की गई थी। इसके बाद आवंटी ने भूखंड वापस कर दिया।


