[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैंटीन संचालक का 45 लाख रुपये बकाये का आरोप, सामान बाहर फेंकने का दावा

नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैंटीन संचालक ने टाटा प्रोजेक्ट्स पर करीब 45 लाख रुपये के बकाये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। संचालक का कहना है कि लंबे समय से भुगतान की मांग करने के बावजूद कंपनी की ओर से बकाया राशि नहीं दी गई।

 भुगतान मांगने पर कैंटीन खाली कराने का बनाया दबाव

कैंटीन संचालक के अनुसार जब उन्होंने बकाये भुगतान की मांग की तो टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों की ओर से कैंटीन खाली करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों की मदद से कैंटीन का सामान बाहर फेंक दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 संजय बोले- चार साल से कैंटीन का कर रहे थे संचालन

पीड़ित कैंटीन संचालक संजय ने बताया कि वह पिछले करीब चार साल से एयरपोर्ट परिसर में कैंटीन चला रहे हैं। उनके अनुसार एयरपोर्ट पर तैनात टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी अक्सर उनकी कैंटीन में खाना खाते थे। इसके बावजूद कंपनी के एडमिन विभाग की ओर से उनका भुगतान रोक दिया गया।

 पानी और बिजली के बिल भी नहीं मिलने का दावा

संजय का आरोप है कि कैंटीन का भुगतान रोके जाने के साथ ही उन्हें पानी और बिजली के बिल भी उपलब्ध नहीं कराए गए। उनका कहना है कि लगातार भुगतान नहीं होने से बकाये की राशि बढ़ती चली गई और अब यह करीब 40 से 45 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें