[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में इंडिगो की लगातार उड़ानें, प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा

 नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में पिछले दो दिनों से इंडिगो के एयरबस ए320 विमान की लगातार गतिविधियां देखने को मिलीं। विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग पैटर्न में कई बार चक्कर लगाए।

इंडिगो, एटीसी और एएआई के समन्वय से उड़ान

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (यापल) की ओर से बताया गया कि ये उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के समन्वय में संचालित की जा रही हैं। एयरलाइन के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इन उड़ानों का संचालन किया गया।

जेवर से खैर तक कई बार चक्कर लगाता दिखा विमान

19 और 20 अगस्त को इंडिगो का विमान नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद जेवर, जहांगीरपुर, पिसावा, चंडौस और खैर क्षेत्र के ऊपर अलग-अलग पैटर्न में कई बार चक्कर लगाता दिखाई दिया। विमान की लगातार गतिविधियों के चलते स्थानीय लोगों के बीच भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।

एक दिन में दो प्रशिक्षण उड़ानें हुईं

20 अगस्त को विमान ने 6ई9042 उड़ान संख्या के साथ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और वापस इसी एयरपोर्ट पर लौटा। बृहस्पतिवार को दो उड़ानें संचालित की गईं। इनमें पहली उड़ान करीब एक घंटे 46 मिनट और दूसरी लगभग 31 मिनट की रही।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें