[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में जल शुल्क पर ब्याज में 20 प्रतिशत छूट की आखिरी तारीख 31 अगस्त

 नोएडा। जल शुल्क की बकाया धनराशि पर ब्याज में 20 प्रतिशत छूट पाने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। इसके बाद बकायेदारों को ब्याज की रकम पर किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। प्राधिकरण ने बकायेदारों से तय समयसीमा के भीतर भुगतान कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

तीन माह के लिए लागू हुई एकमुश्त समाधान योजना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में जल शुल्क के बकायेदारों के लिए तीन माह की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की गई थी। योजना के तहत बकाया जल शुल्क के ब्याज पर चरणबद्ध तरीके से छूट दी जा रही है।

पहले 40 और फिर 30 प्रतिशत की मिली छूट

योजना के तहत 30 जून तक भुगतान करने वाले बकायेदारों को कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 प्रतिशत की छूट दी गई। वहीं, 31 जुलाई तक भुगतान करने वालों को ब्याज की रकम पर 30 प्रतिशत छूट का लाभ मिला। अब अंतिम चरण में 31 अगस्त तक 20 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

84 करोड़ रुपये का पानी का बिल बकाया

प्राधिकरण के अनुसार सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 84 करोड़ रुपये का पानी का बिल बकाया है। इसमें बिल्डर सोसायटियों, आवासीय आवंटियों, संस्थागत इकाइयों, उद्योगों, आवासीय समितियों, आईटी और वाणिज्यिक आवंटियों की बकाया धनराशि शामिल है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें