[gtranslate]
[gtranslate]

नया नोएडा’ के किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की उम्मीद, 4300 से बढ़कर 4558 रुपये हो सकती है दर

नोएडा। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआइआर) के रूप में विकसित होने वाले ‘नया नोएडा’ में भूमि देने वाले किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है। यमुना प्राधिकरण की हालिया बोर्ड बैठक में भूमि अधिग्रहण की मुआवजा दर में छह प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के बाद नोएडा प्राधिकरण भी इसी दिशा में फैसला ले सकता है।

4300 से बढ़कर 4558 रुपये हो सकती है दर

वर्तमान में ‘नया नोएडा’ के लिए किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा निर्धारित है। छह प्रतिशत की संभावित वृद्धि के बाद यह दर करीब 4558 रुपये प्रति वर्गमीटर हो सकती है। हालांकि मुआवजा बढ़ाने का अंतिम निर्णय नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।

सितंबर में बोर्ड बैठक में होगा फैसला

नोएडा प्राधिकरण की अगली बोर्ड बैठक सितंबर में प्रस्तावित है। इसी बैठक में ‘नया नोएडा’ के लिए भूमि अधिग्रहण की मुआवजा दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर निर्णय होने की संभावना है। यदि बोर्ड से मंजूरी मिलती है तो भूमि देने वाले किसानों को मौजूदा दर से अधिक मुआवजा मिल सकेगा।

80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया नोएडा

‘नया नोएडा’ को करीब 80 गांवों की लगभग 209 वर्ग किलोमीटर भूमि पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि लेने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा नीति के तहत किसानों को भूमि के बदले 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा दिया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें