[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली में कार्रवाई, साइबर विवेचना में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

 नोएडा। बिसरख कोतवाली में साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर साइबर निरीक्षक देवेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर मुनींद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर जांच के दौरान गलत बैंक खाता फ्रीज कराने और शिकायत के बाद भी उसे डी-फ्रीज कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है।

संदिग्ध की जगह दूसरे व्यक्ति का खाता हुआ फ्रीज

सूत्रों के अनुसार, बिसरख कोतवाली में साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच चल रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस की ओर से एक बैंक खाते को फ्रीज कराया गया। आरोप है कि जांच में जिस व्यक्ति के खाते पर कार्रवाई होनी थी, उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया।

खाताधारक ने पुलिस से की थी शिकायत

खाते पर कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद संबंधित खाताधारक ने पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उसने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। खाताधारक ने पुलिस से बैंक खाते को डी-फ्रीज कराने का अनुरोध भी किया।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई

आरोप है कि खाताधारक की ओर से शिकायत और अनुरोध किए जाने के बावजूद बैंक खाते को डी-फ्रीज कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। विवेचना में बरती गई इसी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने साइबर निरीक्षक देवेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर मुनींद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें