[gtranslate]
[gtranslate]

नोवरा ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. मोहिता शर्मा को किया सम्मानित

 नोएडा। नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी एवं देश की प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक तथा तिरुपति आई सेंटर की संस्थापक डॉ. मोहिता शर्मा को समाज, चिकित्सा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाओं को दिया विस्तार

डॉ. मोहिता शर्मा नेत्र चिकित्सा (Ophthalmology) के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। तिरुपति आई सेंटर की स्थापना के माध्यम से उन्होंने नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बेहतर एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे नेत्र चिकित्सा से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी महत्वपूर्ण दायित्वों से जुड़ी रही हैं।

गरीब और ग्रामीण मरीजों तक पहुंचा रहीं उपचार

डॉ. शर्मा समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क अथवा रियायती उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करती रही हैं। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती हैं।

सामाजिक सेवा के लिए मिल चुके हैं अनेक सम्मान

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को विभिन्न मंचों पर सराहा गया है तथा डॉ. मोहिता शर्मा को पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से नोएडा में भी सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें