[gtranslate]
[gtranslate]

सेक्टर-51 में खाली प्लॉट बना मच्छरों का अड्डा, डेंगू के बढ़ते मामलों से सहमे लोग

नोएडा।नोएडा की चिंता बढ़ा दी है। प्लॉट में लंबे समय से पानी जमा होने के कारण यहां मच्छरों की भरमार हो गई है। गंदगी और जलभराव से स्थानीय लोगों को संक्रमण और बीमारी फैलने का डर सता रहा है।

मिट्टी भरवाकर जलभराव खत्म कराने की मांग

निवासियों का कहना है कि प्लॉट की नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जमा पानी मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बना हुआ है। लोगों ने प्राधिकरण से प्लॉट में मिट्टी भरवाकर जलभराव खत्म कराने और तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की है।

डेंगू के लगातार सामने आ रहे मामले

निवासियों के मुताबिक सेक्टर-51 के डी और आसपास के ब्लॉकों में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों का दावा है कि कई घरों में डेंगू से पीड़ित मरीज हैं, जिससे परिवारों में डर का माहौल बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता जताई जा रही है।

बीमारी फैलने के खतरे से लोगों में डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्लॉट की सफाई और जलभराव की समस्या दूर नहीं की गई तो मच्छरों की संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में डेंगू समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ने की आशंका है। निवासियों ने प्राधिकरण से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें