[gtranslate]
[gtranslate]

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सतेन्द्र शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

नोएडा। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं नोएडा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेन्द्र शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सेक्टर-15 में लियाकत चौधरी के कार्यालय पर फहराया तिरंगा

इसी क्रम में सतेन्द्र शर्मा ने सेक्टर-15 स्थित लियाकत चौधरी के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता एवं अखंडता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को किया याद

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुँवर नूर मोमहद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कुँवर नूर मोमहद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गाजियाबाद पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, अल्पसंख्यक विभाग के सचिव लियाकत चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें