नोएडा। ब्रह्मपुत्र मेल से दिल्ली आ रहे यात्री प्रवीण कुमार की घड़ी यात्रा के दौरान ट्रेन में ही छूट गई। घड़ी छूटने का पता चलने पर उन्होंने बिना देर किए RailMadad के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और रेलवे से मदद मांगी।
रेलवे और RPF की टीम ने तत्काल शुरू की तलाश
शिकायत मिलते ही रेलवे एवं RPF की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम की तत्परता के चलते ट्रेन में छूटी घड़ी को बरामद कर लिया गया और उसे सुरक्षित रूप से पुरानी दिल्ली रेलवे थाना में रखा गया।
सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने यात्री से किया संपर्क
घड़ी बरामद होने के बाद सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने यात्री प्रवीण कुमार से संपर्क किया। उन्होंने प्रवीण कुमार को घड़ी बरामद होने की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी घड़ी पूरी तरह सुरक्षित है और निर्धारित स्थान से उसे प्राप्त किया जा सकता है।
प्रवीण कुमार ने RPF की तत्परता की सराहना की
घड़ी वापस मिलने पर यात्री प्रवीण कुमार ने रेलवे और RPF की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार और RPF टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से उनकी महत्वपूर्ण वस्तु उन्हें सुरक्षित वापस मिल सकी।


