[gtranslate]
[gtranslate]

मधुबन अपार्टमेंट MIG सेक्टर-82 में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

नोएडा। मधुबन अपार्टमेंट MIG, सेक्टर-82 में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सोसाइटी परिसर में प्रभात फेरी के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA) के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा ने राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया।

महासचिव रामानंद उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की

समारोह में महासचिव श्री रामानंद उपाध्याय ने मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने सभी सोसाइटी निवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की।

योगेन्द्र शर्मा ने विकास और एकता का दिया संदेश

मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में देश में पिछले वर्षों के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से देश और समाज की प्रगति में योगदान देने, आपसी एकता बनाए रखने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

रमेश यादव ने अतिथि और निवासियों का जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में मधुबन अपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री रमेश यादव ने मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र शर्मा का समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निवासियों को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें