[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-14 में गंदे नाले के पास वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चाकू बरामद

नोएडा।फेज वन थाना पुलिस ने एनसीआर की विभिन्न सोसायटी और कंपनियों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले के पास से पकड़ा। आरोपितों की पहचान विवेक और हलीम के रूप में हुई है।

आरोपितों के कब्जे से चोरी की बाइक और चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की बाइक और चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बरामद वाहन के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है।

रेकी के बाद सोसायटी से चोरी करते थे वाहन

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपितों ने हाल ही में थाना क्षेत्र की एक सोसायटी की रेकी की थी। इसके बाद मौका देखकर वहां से दोपहिया वाहन चोरी कर लिया था। पुलिस जांच में दोनों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य घटनाओं से जुड़े पांच मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

चोरी के वाहन पांच से दस हजार रुपये में बेचते थे

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को पांच से दस हजार रुपये में अनजान लोगों को बेच देते थे। बिक्री से मिलने वाली रकम को दोनों नशे और अन्य मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे। पुलिस के अनुसार, विवेक पर तीन और हलीम पर दो मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें