नोेएडा। नोएडा में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा मार्ग पर बिजली से जुड़े संभावित खतरों को रोकने के लिए बिजली पोलों की टेपिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
850 बिजली पोल की टेपिंग पूरी
विद्युत निगम के अनुसार अब तक यात्रा मार्ग पर 850 बिजली पोलों की टेपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। कुल 2030 बिजली पोलों पर टेपिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
30 जुलाई से पहले लक्ष्य पूरा करने की तैयारी
निगम का लक्ष्य 30 जुलाई से पहले 1280 अतिरिक्त पोलों की टेपिंग पूरी करने का है। इस कार्य के लिए अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम लगातार अभियान चला रही है।
29 जुलाई तक कार्य पूरा होने का दावा
विद्युत निगम का कहना है कि शेष 350 बिजली पोलों की टेपिंग का कार्य 29 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे।


