नोेएडा। ग्रेटर नोएड के यमुना प्राधिकरण मास्टर प्लान-2041 के तहत विकसित होने वाले नए नियोजित सेक्टरों के लिए विद्युत मास्टर प्लान तैयार कराने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने इच्छुक कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
भविष्य की बिजली मांग का होगा आकलन
चयनित कंपनी विभिन्न श्रेणी के प्रस्तावित सेक्टरों की जरूरतों के अनुसार भविष्य में बिजली की मांग का विस्तृत आकलन करेगी। इसी के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में विद्युत अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विकसित की जाएगी।
पुराने सेक्टरों का भी होगा अध्ययन
नई योजना के साथ-साथ कंपनी पहले से विकसित और नियोजित सेक्टरों के विद्युत ढांचे का भी अध्ययन करेगी। इस दौरान बिजली व्यवस्था में मौजूद कमियों और तकनीकी खामियों की पहचान की जाएगी।
बिजली व्यवस्था को बनाया जाएगा मजबूत
प्राधिकरण का उद्देश्य भविष्य में नए और पुराने दोनों क्षेत्रों में निर्बाध एवं बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधार और विद्युत अवसंरचना के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


