[gtranslate]
[gtranslate]

कार की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत

नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

न्यू हॉलैंड गोलचक्कर के पास मारी टक्कर

संगम विहार निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा गोविंद दास उनके साथ रहकर ई-रिक्शा चलाते थे। 18 जुलाई की शाम वह ई-रिक्शा लेकर न्यू हॉलैंड गोलचक्कर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई एक कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद गोविंद दास का पहले स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

ईकोटेक-3 कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और संबंधित वाहन व उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें