[gtranslate]
[gtranslate]

बारिश के बाद बढ़ी सख्ती, नालों की सफाई पूरी न होने पर अधिकारियों पर शिकंजा

 नोएडा। बीते दिनों लगातार दो दिन हुई वर्षा के बाद नोएडा के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई। गांवों, मुख्य सड़कों, अंडरपास, सेक्टरों, आवासीय सोसायटियों और कई घरों में पानी भरने से लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

डेडलाइन के बावजूद 40 प्रतिशत ही सफाई

जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 15 जुलाई तक सभी नालों की सफाई पूरी करने की समयसीमा तय की थी। हालांकि, डेडलाइन से एक दिन पहले तक केवल 40 प्रतिशत सफाई का कार्य ही पूरा हो सका है, जिससे प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

सीईओ ने कार्रवाई की दी चेतावनी

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित वरिष्ठ प्रबंधकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाली ठेकेदार कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है।

विधायक की बैठक के बाद बढ़ा दबाव

वर्षा के बाद विधायक पंकज सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 जुलाई तक नालों की सफाई पूरी करने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद अब सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल शेष कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं और नियमित निगरानी के निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें