[gtranslate]
[gtranslate]

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर होंगे बड़े फैसले

 ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 91वीं बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने के बाद यह प्राधिकरण की पहली बोर्ड बैठक है, जिससे कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

औद्योगिक गतिविधियों पर रहेगा फोकस

बैठक में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने, निवेश बढ़ाने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इन प्रस्तावों पर बोर्ड की मंजूरी मिलने की संभावना है।

इलेक्ट्रिक बस डिपो का प्रस्ताव अहम

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आरके सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इस बार इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन युक्त आधुनिक डिपो बनाने का प्रस्ताव सबसे अहम माना जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव करेंगे अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार करेंगे। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास, परिवहन व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी इस बैठक में लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें