[gtranslate]
[gtranslate]

सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

 ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार रात तबादला सूची जारी की। इसके बाद सोमवार को भी दूसरी सूची जारी कर कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।

 नोएडा नगर में कई अधिकारियों का तबादला

प्रदेश स्तर पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर में तैनात कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और विशेष कार्याधिकारियों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। वहीं, दूसरे जिलों से भी अधिकारियों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार वेद प्रकाश पांडेय को गौतमबुद्ध नगर से उपजिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं विवेक कुमार सिंह भदौरिया का तबादला कर उन्हें उपजिलाधिकारी अलीगढ़ नियुक्त किया गया है।

अभय कुमार सिंह को राजस्व परिषद भेजा गया

उपजिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर रहे अभय कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती से कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें