[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा एयरपोर्ट से नवी मुंबई और बेंगलुरु की अकासा एयर उड़ानें बंद

 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। अकासा एयर ने दोनों एयरपोर्ट के बीच संचालित अपनी नॉन-स्टॉप हवाई सेवा फिलहाल बंद कर दी है।

बेंगलुरु उड़ान की बुकिंग भी रुकीनवी मुंबई के साथ-साथ नोएडा एयरपोर्ट से सीधे बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की उड़ानों की बुकिंग भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इससे इन दोनों प्रमुख रूटों पर यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कनेक्टिविटी को बताया जा रहा वजह

सूत्रों के अनुसार नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवा स्थगित करने के पीछे दोनों एयरपोर्ट तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का अभाव प्रमुख कारण माना जा रहा है। फिलहाल दोनों स्थानों के लिए सीधे मेट्रो या रैपिड रेल सेवा उपलब्ध नहीं है।

यात्रियों की बढ़ी चिंता

हवाई सेवाएं बंद होने से नियमित यात्रियों और व्यावसायिक यात्रा करने वालों की चिंता बढ़ गई है। अब यात्रियों को वैकल्पिक एयरलाइंस या दूसरे एयरपोर्ट से उड़ानों का सहारा लेना पड़ सकता है, जबकि सेवा दोबारा शुरू होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें