अचानक ब्रेक बना हादसे की वजह, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन भिड़े

नोएडा।नोएडा। एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर अचानक ब्रेक लगाने के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसा नोएडा से परी चौक की ओर जाने वाली लेन पर हाजीपुर अंडरपास के ऊपर हुआ। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।

अचानक ब्रेक से शुरू हुई टक्कर की श्रृंखला

दोपहर करीब 1:45 बजे पीक आवर के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अधिक था। इसी दौरान आगे चल रही अमेज कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके पीछे चल रही हैरियर कार उससे टकरा गई और फिर पीछे आ रही तीन अन्य गाड़ियां भी एक-एक कर आपस में भिड़ गईं।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

पांच वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। इससे एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात धीमा पड़ गया और पीछे तक लंबा जाम लग गया। राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक पुलिस ने कराया यातायात सुचारू

सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। मामला शांत होने के बाद सभी वाहन चालक अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें