गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद के अपर आयुक्त (राज्य कर) संदीप भगिया हटाए गए

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में तैनात अपर आयुक्त (राज्य कर) संदीप भगिया का शासन ने तबादला कर दिया है। संदीप भगिया पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में बने हुए थे। हाल के दिनों में विभागीय कर्मचारियों ने उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई थीं।

इससे पहले महिला कर्मचारियों ने संदीप भगिया पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले की विभागीय जांच कराई गई थी, जिसमें उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। वहीं आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारियों का भी बाद में अन्य स्थानों पर तबादला कर दिया गया था।

हाल ही में राज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने एकजुट होकर शासन से उनकी कार्यशैली की शिकायत की थी। कर्मचारियों का आरोप था कि अपर आयुक्त की ओर से उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है, जिससे कार्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया था कि अत्यधिक कार्य दबाव के कारण विभाग के एक कर्मचारी को हार्ट अटैक तक आ गया था। लगातार मिल रही शिकायतों और विवादों के बीच शासन ने संदीप भगिया का तबादला कर दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें