श्रमिक हिंसा केस में पुलिस ने 400 पेज की चार्जशीट कोर्ट में सौंपी

ग्रेटर नोएडा: विभिन्न मांगों को लेकर अप्रैल में हुई श्रमिक हिंसा के मामले में सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने विवेचना पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। विपुल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड वर्कशॉप की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने 64 लोगों को आरोपित बनाया है।

पुलिस ने 400 से अधिक पेज की चार्जशीट

में सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को शामिल किया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले की अगली सुनवाई की तारीख अदालत तय करेगी।

चार्जशीट के अनुसार, 13 अप्रैल की दोपहर

करीब 150 से 200 लोगों की भीड़ विपुल मोटर्स वर्कशॉप पहुंची थी। आरोप है कि भीड़ ने पहले वर्कशॉप के बाहर पथराव किया और इसके बाद जबरन परिसर में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

घटना के दौरान सुरक्षा गार्ड को

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। अचानक हुए हमले से वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने जांच के दौरान एकत्र साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र अदालत में प्रस्तुत कर दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें