एकेटीयू में पहली बार शुरू होगा बीटेक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, नोएडा का कॉलेज चयनित

नोएडा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के तेजी से बढ़ते दौर को देखते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अपने इतिहास में पहली बार बीटेक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन का चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कोर्स नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा, जिससे तकनीकी छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।

पहले चरण में 20 कॉलेजों का चयन

विश्वविद्यालय ने पहले चरण में प्रदेश के 20 इंजीनियरिंग कॉलेजों का चयन किया है। इनमें नोएडा के सेक्टर-62 स्थित महात्मा गांधी मिशन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। प्रत्येक संस्थान में इस पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के बाद तैयार होने वाली मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

नोएडा में इसी कॉलेज से होगी शुरुआत

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनील वाघ ने बताया कि फिलहाल नोएडा में एकेटीयू से संबद्ध यही एक संस्थान इस नए पाठ्यक्रम की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले संबंधित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

डेटा साइंस का नया कोर्स भी होगा शुरू

विश्वविद्यालय ने बताया कि फिलहाल इस कोर्स की शुरुआत 20 कॉलेजों में की जा रही है, जबकि अगले चरण में इसे एकेटीयू से संबद्ध प्रदेश के सभी 756 इंजीनियरिंग कॉलेजों तक विस्तारित करने की योजना है। इसके साथ ही नए शैक्षणिक सत्र से बीटेक डेटा साइंस पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा, जिसमें भी 60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। यह पहल छात्रों को उभरती तकनीकों में दक्ष बनाकर रोजगार और नवाचार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें