ग्रेटर नोएडा के तीन सेक्टरों में बिछ रही नई जल पाइपलाइन, हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

 

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10, सेक्टर-12 और नॉलेज पार्क-5 में रहने वाले हजारों परिवारों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का जल विभाग इन तीनों क्षेत्रों में नई वाटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से कर रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारु और बेहतर होगी।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, तीनों सेक्टरों में पाइपलाइन बिछाने का करीब 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि अगले माह तक परियोजना पूरी कर नई पाइपलाइन के माध्यम से नियमित जलापूर्ति शुरू की जा सके।

इन क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइन के कारण लंबे समय से लो प्रेशर की समस्या बनी हुई थी। इसके अलावा लगातार बढ़ती आबादी और पानी की मांग के चलते मौजूदा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था, जिससे कई परिवारों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल पा रहा था।

प्राधिकरण का कहना है कि नई जल वितरण पाइपलाइन शुरू होने के बाद पानी के दबाव में सुधार होगा और लोगों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने से हजारों परिवारों की वर्षों पुरानी जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें