नोएडा के सेक्टर-105 में योग का महाआयोजन: पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी ने दिया बड़ा संदेश, बड़ी संख्या में जुटे निवासी

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए और यथार्थ अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और निरोग जीवन के लिए योग के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आर.के. तिवारी रहे, जबकि फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और यथार्थ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पल्लव मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। योग प्रशिक्षिका डॉ. नीलम भाटी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा योग के वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी।

योग मानसिक तनाव दूर कर जीवन में लाता है संतुलन

अपने संबोधन में डॉ. आर.के. तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और समग्र स्वास्थ्य का वैश्विक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगः चित्तवृत्ति निरोधः” के अनुसार योग मानसिक स्थिरता और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। वहीं फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने योग को भारत की ओर से विश्व को दिया गया अमूल्य उपहार बताते हुए सभी से नियमित योग अपनाने की अपील की। डॉ. पल्लव मिश्रा ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के तनाव से बचने के लिए प्रतिदिन 30 से 45 मिनट योग, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है।

पदाधिकारियों ने किया स्वागत, योग को बनाया जीवन का मूलमंत्र

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा), महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया तथा कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, महेश चौहान और नवीन पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों और निवासियों का स्वागत किया। अंत में अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को निरोग जीवन का मूलमंत्र बनाने का आह्वान किया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें