Noida News: सेक्टर-51 के चिल्ड्रन पार्क में गूंजा योग का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे निवासी; बुजुर्गों के लिए शुरू होगी विशेष पहल

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-51 स्थित चिल्ड्रन पार्क में भारतीय योग संस्थान द्वारा निःशुल्क योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर के बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

 

योग विशेषज्ञों ने बताए योग के लाभ

कार्यक्रम के दौरान भारतीय योग संस्थान की ओर से श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री तरुण एवं श्री अरविंद शर्मा ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया तथा नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

एन.पी. सिंह ने दिया नियमित योग का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष श्री एन.पी. सिंह ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन के साथ आत्मा को जोड़ने वाला एक वैज्ञानिक माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सेक्टर-51 में नियमित चलेंगी योग कक्षाएं

आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महासचिव श्री संजीव कुमार ने निवासियों से नियमित योग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान के सहयोग से सेक्टर-51 के चिल्ड्रन पार्क में नियमित योग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और अन्य निवासियों को स्वस्थ एवं निरोग रहने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और योग के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और इस पहल की सराहना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें