नोएडा के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव: चंद्रशेखर बने नए डीआईओएस, मंगलवार को लेंगे पदभार

नोएडा। शासन ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चंद्रशेखर को गौतमबुद्ध नगर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) नियुक्त किया है। वर्तमान में वह आगरा में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

मंगलवार को संभालेंगे कार्यभार

शासन के आदेश के अनुसार चंद्रशेखर मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे। उनके आगमन से जिले की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में नई कार्यशैली और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजेश कुमार सिंह का हुआ तबादला

वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें उप डायट प्राचार्य के साथ-साथ एडी बेसिक, सहारनपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के आदेश के बाद उन्होंने अपने नए पद पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें