नोएडा में बिजली शिकायतों के लिए नया सिस्टम: व्हाट्सएप पर दर्ज होगी शिकायत, उपभोक्ता भेजेंगे लोकेशन; फोटो के साथ मिलेगा अपडेट, टीम मौके पर पहुंचकर करेगी समाधान

नोएडा में लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग की बढ़ती शिकायतों के बीच विद्युत निगम ने नया सिस्टम शुरू किया है। अब उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने पर बार-बार कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, जहां लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

शिकायत के बाद फोटो के साथ भेजी जाएगी अपडेट

इन व्हाट्सएप ग्रुपों में क्षेत्रीय नोडल अधिकारी, एसडीओ, जेई और लाइनमैन को शामिल किया गया है। उपभोक्ता अपनी लोकेशन और समस्या ग्रुप में साझा करेंगे, जिसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक करेगी और कार्रवाई की फोटो भी ग्रुप में साझा करेगी।

सीयूजी नंबर रिसीव नहीं होने पर उठे थे सवाल

हाल के दिनों में बिजली संकट के दौरान निगम के सीयूजी नंबर रिसीव नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने और ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान थे। इसी के बाद निगम ने व्हाट्सएप आधारित शिकायत प्रणाली शुरू करने का फैसला लिया।

इन इलाकों में बनाए गए ग्रुप

विद्युत निगम के अनुसार गढ़ी चौखंडी, सर्फाबाद, बरौला, वाजिदपुर, भंगेल और सेक्टर-122 समेत कई इलाकों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जहां बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

मुख्य अभियंता ने दी जानकारी

मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बिजली संबंधी दिक्कतें ज्यादा सामने आ रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर व्हाट्सएप ग्रुप बनवाए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें