Greater Noida News : भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए ग्रेटर नोएडा रोडवेज डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास व्यवस्था की है। अब बस यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री की तबीयत गर्मी की वजह से खराब होती है तो चालक और परिचालक उसे तुरंत ओआरएस का घोल उपलब्ध कराएंगे।
चालक-परिचालकों को दिए गए निर्देश
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम राजेश वर्मा ने बताया कि निगम की ओर से सभी बस चालक और परिचालकों को जरूरत के अनुसार ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि जरूरतमंद यात्रियों को तुरंत राहत दी जाए।
लू और डिहाइड्रेशन से बचाव की पहल
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए यात्रियों को डिहाइड्रेशन और लू से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।






