Noida News : नोएडा के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यू-टर्न पर अव्यवस्था और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है ।
“आखिर जिम्मेदार कौन?”
सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के यू-टर्न पर रोजाना भारी अव्यवस्था देखने को मिलती है। सड़क पर खड़ी गाड़ियों के कारण यातायात प्रभावित होता है, वहीं कई वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर रॉन्ग साइड से वाहन चला रहें है ।
हर समय बना रहता है हादसे का डर
महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि है यह यू-टर्न नोएडा के व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है। बावजूद इसके यहां न तो पार्किंग व्यवस्था पर नियंत्रण है और न ही रॉन्ग साइड ड्राइविंग रोकने के लिए कोई सख्ती दिखाई देती है। इससे आए दिन जाम और दुर्घटना जैसे हालात बनते हैं।






