ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, सीवर लाइन कनेक्शन तोड़े

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव के पास अवैध कॉलोनियों को प्राधिकरण की सीवर लाइन से जोड़ने के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच अवैध कॉलोनियों के सीवर कनेक्शन जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिए। कार्रवाई के दौरान एहतियातन पुलिस बल और प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे।

अवैध कॉलोनियों को नहीं मिलेंगी प्राधिकरण की सुविधाएं

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों को किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। इसके बावजूद वैदपुरा और सादुल्लापुर गांव के आसपास बनी दस से अधिक अवैध कॉलोनियों को प्राधिकरण की सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था।

सीईओ के निर्देश पर पहुंची टीम

प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने वैदपुरा गांव के पास प्राधिकरण की मुख्य सीवर लाइन से जुड़े पांच अवैध कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की।

शिकायत मिलने के बाद हुई जांच

प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि अवैध कॉलोनियों को नियमों के विरुद्ध सीवर लाइन से जोड़ा गया है। जांच के बाद अवैध कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से तोड़ दिया गया। साथ ही परियोजना विभाग को क्षेत्र का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अन्य किसी अवैध कॉलोनी को भी सीवर नेटवर्क से तो नहीं जोड़ा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें