बार-बार बिजली कटौती से परेशान नोएडा का गांव, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Noida News : लगातार बिजली कटौती, बार-बार फॉल्ट और घंटों आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्राम गढ़ी शहदरा के लोगों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम विकास समिति गढ़ी शहदरा के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने मुख्य अभियंता विद्युत वितरण को ज्ञापन सौंपकर गांव की गंभीर बिजली समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है।

“कई वर्षों से कर रहे शिकायत, लेकिन नहीं हुई सुनवाई”

अध्यक्ष सुभाष भाटी ने कहा कि गांव के लोग कई वर्षों से बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली मंत्री को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

गांव में आठ नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली लोड लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उसके अनुसार व्यवस्था मजबूत नहीं की गई। गांव में करीब आठ नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। इसके अलावा पुरानी बिजली केबलें जर्जर हो चुकी हैं, जो बार-बार जल जाती हैं और फॉल्ट का कारण बनती हैं।

जर्जर खंभों से भी बढ़ रहा खतरा

ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई कि गांव में कई बिजली खंभे बेहद पुराने और कमजोर हो चुके हैं, जिन्हें जल्द बदला जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि खराब बिजली व्यवस्था के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग और किरायेदार सबसे ज्यादा परेशान हैं।

मुख्य अभियंता ने मांगा एक सप्ताह का समय

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य अभियंता विद्युत वितरण ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

समाधान नहीं हुआ तो होगा घेराव

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली संकट से लोग त्रस्त हैं और अब चुप बैठना संभव नहीं है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें