नोएडा में अनोखी हेल्थ पहल: डॉ. महिपाल सिंह ने किया जागरूक, लोगों को बताया तनाव और गलत लाइफस्टाइल का असर

Noida News : सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में रविवार को स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। आईकेयर नोएडा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन के निदेशक, फिजियोथेरेपिस्ट एवं एर्गोनोमिस्ट डॉ. महिपाल सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।

गलत पोस्चर और तनाव के दुष्प्रभावों पर डाली रोशनी

डॉ. महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के दौरान रिपीटेटिव स्ट्रेन इंजरी (RSI), पोस्चरल करेक्शन, भावनात्मक प्रभाव और हीट वेव से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का व्यवहार और बोलने का तरीका भी उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि शरीर में हल्का दर्द, तनाव या चिड़चिड़ापन होने पर उसका असर सीधे व्यक्ति के व्यवहार पर पड़ता है, जिससे परिवार और समाज भी प्रभावित होता है।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े

उन्होंने कहा कि शरीर, दिमाग और मन एक साथ मिलकर काम करते हैं। यदि मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती तो इसका असर पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक व्यवहार पर भी दिखाई देने लगता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति अकेलेपन की ओर बढ़ने लगता है। डॉ. महिपाल सिंह ने दैनिक जीवन में सही पोस्चर अपनाने, नियमित व्यायाम करने और कार्य करने के सही तरीकों को अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाव के उपाय भी बताए।

स्वच्छता अभियान और पौधारोपण भी किया गया

कार्यक्रम के दौरान ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। सोसाइटी के निवासियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बांटे हैंडवॉश और सैनिटाइज़र

फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन के बच्चों द्वारा तैयार किए गए हैंडवॉश, सैनिटाइज़र और साबुन का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी अभियान बताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें