नोएडा में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने याद किए योगदान

Noida News: नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सेक्टर-52 स्थित कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

“जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा”- मुकेश यादव

इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को 21वीं सदी की सोच प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

युवाओं के प्रेरणास्रोत थे राजीव गांधी- यतेन्द्र शर्मा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने भारत को तकनीकी और संचार के क्षेत्र में नई दिशा दी, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।

देश सेवा और विकास के प्रति समर्पित था जीवन- ललिता अवाना

महानगर संगठन प्रभारी ललिता अवाना ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश सेवा, लोकतंत्र और विकास के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य एवं नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष ललित अवाना, उपाध्यक्ष राज कुमार भारती, महासचिव राम कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, सुमन रॉय, उर्मिला चौधरी, डॉ. सीमा, शिवानी पवार, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान, रोहित कुमार, विक्रम सिंह, पंकज वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें