नोएडा के राघव ग्लोबल स्कूल में महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नोएडा। सेक्टर-122 स्थित राघव ग्लोबल स्कूल में बुधवार को फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर दो दिवसीय विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों और कार्यस्थलों पर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता फैलाना रहा।

विशेषज्ञों ने छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

इस पहल का नेतृत्व फिजियोथेरेपिस्ट, अर्गोनॉमिस्ट एवं निदेशक डॉ. महिपाल सिंह द्वारा किया गया। सत्र का संचालन ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुष्मिता भाटी ने किया। विशेषज्ञों ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी व्यायाम भी सिखाए गए।

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

राघव ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका घोष के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सत्र के दौरान छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और खुलकर अपने सवाल पूछे।

नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर

कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों और स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता सत्र स्कूलों और कार्यस्थलों पर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि किशोरियों और महिलाओं को सही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सके और वे स्वस्थ जीवन जी सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें