[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में स्विमिंग पूल में नहाते समय 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नोएडा में। सेक्टर-104 स्थित एटीएस हैमलेट सोसायटी में स्विमिंग करते समय 40 वर्षीय एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्विमिंग पूल में बेहोश होकर डूबने लगे, जिसे देखकर वहां मौजूद रेजीडेंट और लाइफ गार्ड तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे।

रेजीडेंट और लाइफ गार्ड ने किया बचाव

स्विमिंग पूल में मौजूद लोगों और लाइफ गार्ड ने व्यक्ति को तुरंत पानी से बाहर निकाला। उन्हें मौके पर ही सीपीआर देकर होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इसके बाद व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सोसायटी में शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही कि व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह पानी में डूब गए। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है। मृतक एक विज्ञापन कंपनी में कार्यरत थे, जबकि उनकी बहन एक मीडिया संस्थान में नौकरी करती हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें