[gtranslate]
[gtranslate]

कांग्रेस में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए तेज हुई दौड़, करीब 30 दावेदारों का हुआ साक्षात्कार

नोएडा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पार्टी जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर मजबूत चेहरों को जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। गौतमबुद्धनगर जिला और नोएडा महानगर अध्यक्ष पद के लिए दिग्गज नेताओं के साथ युवा कार्यकर्ताओं के बीच दावेदारी तेज हो गई है।

ग्रेटर नोएडा में करीब 30 आवेदकों का साक्षात्कार

ग्रेटर नोएडा स्थित कांग्रेस कार्यालय में हाईकमान की समिति ने करीब 30 आवेदकों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान दावेदारों से उनके जनाधार, पार्टी की मूल जानकारी, पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठन में जिम्मेदारी निभाने की क्षमता से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए। प्रत्येक आवेदक से करीब पांच मिनट तक सवाल-जवाब किए गए।

समिति ने तैयार किया गुप्त नामों का प्रस्ताव

साक्षात्कार के बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जिला और महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। समिति प्रभारी और सदस्यों ने संभावित नामों का गुप्त प्रस्ताव तैयार कर लिफाफे में सील कर दिया है।

कांग्रेस नेताओं से पूछे गए कई अहम सवाल

संगठन सृजन अभियान के प्रभारी और आंध्र प्रदेश के नेता शेख मस्तान वली, समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी और सहारनपुर के ज्ञानेंद्र राघव ने सुबह 10 बजे से आवेदकों के साक्षात्कार शुरू किए। समिति ने सभी दावेदारों से उनके जनाधार और पार्टी के प्रति सक्रियता सहित कई विषयों पर सवाल किए।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें