[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 में 15 दिन से पानी की किल्लत, सप्लाई ठप होने से 10 हजार लोग परेशान

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 में पिछले 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। बुधवार सुबह सेक्टर के घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इससे करीब 10 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टरवासियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से कम प्रेशर की समस्या थी, लेकिन बुधवार को स्थिति और गंभीर हो गई।

आए दिन खराब हो रहे ट्यूबवेल

सेक्टर डेल्टा-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि पानी का प्रेशर कम रहने और समय पर सप्लाई नहीं मिलने की समस्या करीब 15 दिनों से चल रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में लगे ट्यूबवेल भी आए दिन खराब हो रहे हैं, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

एक टैंकर से नहीं बुझी 10 हजार लोगों की प्यास

आरडब्ल्यूए सचिव विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद होने के बाद लोगों की मांग पर दोपहर में प्राधिकरण के जल विभाग की ओर से एक पानी का टैंकर भेजा गया। हालांकि, करीब 10 हजार की आबादी के लिए एक टैंकर पर्याप्त नहीं था। लोगों ने पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

सोसायटी में फायर टैंक के पानी को लेकर विवाद

वहीं, ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसायटी में मंगलवार रात फायर टैंक का पानी फायर पाइपलाइन के जरिये ओवरहेड टैंकों में भरे जाने के आरोप पर निवासी भड़क गए। लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जुनपत चौकी प्रभारी सोसायटी पहुंचे और निवासियों से बातचीत कर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन से भी मामले की जानकारी ली।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें