[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में रेहड़ी विक्रेताओं से अवैध वसूली का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के नीचे रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से जुर्माने की आड़ में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से की गई है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

सेक्टर अल्फा-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण की टीम कार्रवाई के नाम पर रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से अवैध उगाही कर रही है। उनका दावा है कि यह पूरा खेल प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है।

1770 की रसीद, वसूली 3500 रुपये

सुभाष भाटी के अनुसार, शुक्रवार रात उन्होंने डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के नीचे कुछ लोगों को 1770 रुपये की ऑनलाइन पर्ची काटकर रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से करीब 3500 रुपये वसूलते देखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ही रसीद का इस्तेमाल दूसरे विक्रेता से पैसे लेने के लिए किया जा रहा था और अतिरिक्त राशि हाथ से लिखकर वसूली जा रही थी।

हर महीने वसूली के बदले खड़े होने की छूट का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से हर महीने साढ़े तीन से चार हजार रुपये तक वसूले जाते हैं। इसके बदले उन्हें पूरे महीने उसी स्थान पर कारोबार करने की अनुमति दे दी जाती है। वहीं, इस मामले में प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें