[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के बरौला गांव में बवाल: समस्याओं से तंग ग्रामीण सड़क पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा। बरौला गांव की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। गांव की सड़कों पर उतरकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हैं। किसान नेता बीसी प्रधान ने बताया कि गांव की समस्याओं को लेकर कई बार नोएडा प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। आज भी गांव जलभराव, कीचड़, टूटी सड़कों और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है।

बारिश में गांव बना तालाब, जीने को मजबूर लोग

किसान नेता बीसी प्रधान ने कहा कि बरसात के दौरान गांव की गलियां तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कई इलाकों में बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले अधिकारी गांव की वास्तविक स्थिति देखने तक नहीं आते।

ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क, सीवर, जल निकासी, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बीसी प्रधान ने कहा कि “बरौला गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। अब ग्रामीणों का सब्र जवाब दे चुका है और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, संघर्ष जारी रहेगा।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें