[gtranslate]
[gtranslate]

पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सरकारी दरों पर मिलेगा प्रशिक्षण

नोएडा।जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन, जिला विकास एवं खेलकूद प्रोत्साहन समिति और प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। तय किया गया कि ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब खिलाड़ी सरकारी स्टेडियम की फीस के आधार पर प्रशिक्षण ले सकेंगे। यह फैसला बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में लिया गया।

खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर मंथन

बैठक में जनपद में संचालित खेल गतिविधियों की समीक्षा की गई। खेल अवसंरचना को और मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

18 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए 210 रुपये वार्षिक शुल्क

जिला विकास एवं खेलकूद प्रोत्साहन समिति की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए वित्तीय वर्ष की वार्षिक सदस्यता शुल्क सरकारी स्टेडियम की तर्ज पर 210 रुपये निर्धारित की जाएगी।

18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए मासिक सदस्यता तय

बैठक में यह भी तय किया गया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों से पहले माह 310 रुपये सदस्यता शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक माह 200 रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ी कम खर्च में प्रशिक्षण का लाभ उठा सकेंगे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें